CrimePoliceRISHIKESHUttarakhandUttarakhand policeउत्तराखण्डऋषिकेशक्राइमजन की बात

उत्तराखंड पुलिस में बेहतर कार्य करने पर मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

AVP Uk डेस्क।

षिकेश। उत्तराखंड के जनपद चमोली में अपनी सेवा दे रहे एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों को सरहानीय कार्य करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डीजीपी ने अपने हाथों से दिया है। सम्मान मिलने से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति जहां ज्यादा अलर्ट नजर आ रहे है, वही वह काफी खुश भी हैं।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि जनपद चमोली अंतर्गत कर्णप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी, अपर उप निरीक्षक मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने अपने ड्यूटी के दौरान तमाम सरहानीय कार्य किए है, इसलिए उनको अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने के लिए सिफारिश की गई थी। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया है।

इसके लिए वह इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत सहित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हैं। रेखा यादव ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य करने की उम्मीद जताई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मान मिलने पर उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

  • Prem Chand Agarwal Rishikesh

Related Articles

Back to top button