RISHIKESHUttarakhandउत्तराखण्डएक्सक्लूसिव खबरेंकांग्रेसजन की बात

जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद,कर लें अभी से पूरी तैयारी..

AVP Uk डेस्क। 

ऋषिकेश। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है और इस बार यह त्यौहार 1 नवंबर 2023 बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं चंद्रमा (karwa chauth chand) को देखकर छलनी से अपने पति को देखती हैं साथ ही दीर्घायु के लिए कठोर उपवास भी रखती हैं। करवा चौथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब गुजरात हिमाचल प्रदेश राजस्थान और तमाम कई राज्यों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है, तो चलिए जानते हैं कि इन सभी जगह पर करवा चौथ का चांद कब निकलेगा और आपके शहर में ये खास चांद की झलक आपको कब देखने को मिलेगी। हर किसी को है आज चांद का इंतजार, आप भी जान लीजिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद…

सबसे पहले आपको बता दें की कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। करवा चौथ का आरंभ 31 अक्टूबर मंगलवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा और इसका समापन 1 नवंबर बुधवार रात 9 बजकर 19 को होगा, यानी 1 नवंबर बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

करवा चौथ की पूजा करने का शुभ मुहूर्त कितने बजे का है? Karwa chauth shubh muhurat 2023

शुभ मुहूर्त की बात करें तो 1 नवंबर बुधवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वही 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 13 पर अमृत काल शुरू हो जाएगा।

Moon sighting time in Dehradun : अगर आप देहरादून के रहने वाले हैं तो 8 बजकर 6 मिनट पर चांद के निकलने का इंतजार करें।

Moon sighting time in Punjab : पंजाब में रहने वाले लोगों को 8 बजकर 14 मिनट पर चांद नजर आएगा।

Moon sighting time in Delhi : दिल्ली वासी करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 15 मिनट पर देख सकते हैं।

Moon sighting time in Mumbai : मुंबई में रहने वाले लोग लोगों को 8 बजकर 49 मिनट पर करवा चौथ के चांद को देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

 

  • Prem Chand Agarwal Rishikesh

Related Articles

Back to top button